पैसों के लालच में नकली मंगलामुखी बनकर बधाई मांगना युवक को महंगा पड़ गया। असली मंगलामुखियों ने उसे दबोच लिया। आरोपी को पुलिस के हवाले किया गया है। 

 


The young man disguised as Mangalamukhi was asking for congratulations

arrested, arrest demo
– फोटो : सोशल मीडिया

Trending Videos



विस्तार


मथुरा के सुरीर कोतवाली क्षेत्र में मंगलामुखी बनकर बधाई मांग रहे युवक को पकड़कर मंगलामुखियों ने पुलिस को सौंपा है। पुलिस ने आरोपी का शांति भंग में चालान कर दिया।

Trending Videos

मंगलामुखी मुस्कान निवासी सुरीर मांट तहसील के गांवों में बधाई मांगती है। बृहस्पतिवार को मंगलामुखी बनकर युवक कोसी से चार युवतियों को टेंपो में लेकर गांव तेहरा में बधाई मांगने के लिए आ गया। जब यह खबर मंगलामुखी मुस्कान शर्मा व उसके साथियों को हुई तो वे मौके पर पहुंचे।

यहां पता चला कि सोबित कुमार उर्फ काली निवासी जलालपुर थाना सासनी जिला हाथरस, हाल निवासी मीना नगर कोसी अपने साथ रुपयों का लालच देकर 4 युवतियों को संग लाया था। कोतवाली प्रभारी संजीव कांत मिश्र ने बताया कि मंगलमुखी का रूप धरे सोबित कुमार उर्फ काली को पकड़ लेकर शांति भंग करने के आरोप में उसका चालान कर दिया गया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *