
रामरूप की फाइल फोटो
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
फतेहपुर हत्याकांड में संदिग्ध युवक ने रविवार को आत्महत्या कर ली। मौत से पहले युवक का एक वीडियो वायरल हुआ है। वायरल वीडियो में युवक ने पुलिस की प्रताड़ना से आजिज होकर जान देने की बात कही है। वायरल वीडियो के आखिर में वह बोला, मुझे कुछ समझ नहीं आ रहा, मैं मरने जा रहा हूं।
अमर उजाला वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। मामले में एसपी उदयशंकर सिंह ने अपर पुलिस अधीक्षक को जांच के आदेश दिए हैं। हुसैनगंज थाना क्षेत्र के मानपुर निवासी अनोखेलाल का पुत्र रामरूप (21) पुलिस परीक्षा की तैयारी कर रहा था। पिता ने एसपी से शिकायत में बताया कि नवंबर में थरियांव थाना क्षेत्र के सेमरा गांव में रामरतन की सोते समय हथियार से हत्या कर दी गई थी।
