{“_id”:”66ba5c809bfa2888090802e4″,”slug”:”the-young-man-was-caught-by-his-girlfriends-family-he-agreed-to-marry-her-orai-news-c-224-1-ka11004-118428-2024-08-13″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Jalaun News: युवक को प्रेमिका के परिजनों ने पकड़ा, शादी के लिए मान गया”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन

Updated Tue, 13 Aug 2024 12:33 AM IST

The young man was caught by his girlfriend's family, he agreed to marry her

Trending Videos



सिरसाकलार। प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी को एक साथ देख परिजनों ने पकड़ लिया। युवक पहले शादी करने से इंकार करता रहा, लेकिन जब मामला पुलिस के संज्ञान में आया तो युवक शादी के लिए मान गया और युवती को लेकर घर चला गया।

Trending Videos

थाना क्षेत्र के युवक का पड़ोस के एक गांव निवासी 22 वर्षीय शादीशुदा युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवती कई महीनों से मायके में ही रह रही है। रविवार शाम मयंक उससे मिलने पहुंचा तो परिजनों ने दोनों को पकड़ लिया। इसके बाद घर ले जाकर दोनों की शादी करा दी। युवक के घर वालों को जानकारी लगने पर मामले की सूचना पुलिस को दी गई।

पुलिस सोमवार सुबह दोनों पक्षों को लेकर थाने पहुंची। लड़के पक्ष वाले पुलिस से उसके नाबालिग होने की बात करते रहे तो दूसरी तरफ लड़की पक्ष के लोगों ने शादी से इन्कार करने पर पुलिस से मुकदमा लिखने की बात कही। जिस पर युवक व उसके परिजन राजी हो गए और युवक युवती को लेकर घर चला गया। थानाध्यक्ष ब्रजेश बहादुर सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों में समझौता हो गया है। अगर किसी पक्ष को कोई समस्या आएगी तो कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें