रामपुरा। युवक का शव पेड़ से रस्सी के फंदे पर लटका मिला। बुधवार सुबह लोगों ने शव लटका देख पुलिस को सूचना दी। मौके पर मौजूद लोगों ने युवक की पहचान कर ली। परिजनों का कहना है कि युवक का पत्नी से विवाद चल रहा था।
कुठौंद थाना क्षेत्र के बिलौहा गांव निवासी माता प्रसाद (35) का शव बुधवार की सुबह कुठौंद थाना क्षेत्र स्थित बहादुरपुर नहर कोठी परिसर में महुआ के पेड़ से लटका मिला। शव लटका देख लोगों ने पुलिस को सूचना दी। भाई वीरेंद्र ने बताया कि माता प्रसाद का पत्नी प्रवेशी से विवाद चल रहा था। कुछ माह पहले परिवार न्यायालय से सुलझा लिया गया था। इसके बाद से वह पत्नी के साथ उरई में रहकर मजदूरी कर जीवन यापन कर रहा था। उसके एक 13 वर्षीय पुत्री भी है। परिजनों का कहना है कि उन्हें यह पता नहीं है कि वह कुठौंद कब पहुंचा। युवक की मौत से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। माधौगढ़ सीओ अंबुज यादव का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह पता चलेगी, जांच की जा रही है।
