Theft from readymade clothes shop employee's evil act captured in CCTV

agra police
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


न्यू आगरा थाना क्षेत्र में कपड़े की दुकान पर काम करने वाले एक कर्मचारी ने गल्ले से 60 हजार रुपये निकाल लिए। इसके बाद फरार हो गया। चोरी की घटना दुकान में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। पुलिस मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुटी है।

Trending Videos

पर्ल पैराडाइज अपार्टमेंट दयालबाग निवासी निरंजन गुप्ता की नगला पदी में रेडीमेड कपड़ों की दुकान है। उन्होंने पुलिस को बताया कि उनकी दुकान से 60 हजार रुपये चोरी गए। सीसीटीवी फुटेज देखने पर पता चला कि उनकी दुकान का कर्मचारी शाहगंज निवासी सोनू मिश्रा रुपये चोरी करके ले गया।

दुकान पर भी आना बंद कर दिया। प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र भाटी ने बताया कि मुकदमा दर्ज लिया गया। आरोपी की तलाश की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें