Theft in managers house encounter between police and gang one injured

agra police
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


आगरा में नेमिनाथ मेडिकल कॉलेज के मैनेजर सुबोध सुदान के घर में 13 जनवरी को हुई चोरी के तीन आरोपियों को एसओजी ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। एक आरोपी को गोली लगी है।

Trending Videos

थाना एत्माद्दौैला क्षेत्र में रहने वाले मैनेजर सुबोध का परिवार दिल्ली गया था। चोरों ने घर के ताले तोड़कर लाखों के जेवर, नकदी सहित अन्य सामान चोरी किया था। इसके बाद से ही पुलिस टीमें घटना के खुलासे में लगी थीं।

डीसीपी सिटी सूरज कुमार राय ने बताया कि शनिवार तड़के गश्त के दौरान नगला देवजीत पर तीन बदमाशों से पुलिस का सामना हो गया। पुलिस को देखकर उन्होंने तमंचे से फायर कर दिया। इस पर जवाबी फायर करते हुए पुलिस ने इटावा के पछायगांव निवासी अभिषेक उर्फ टाइगर, नगला भालचंद, एत्माद्दौला निवासी रजत कुशवाह व नगला रामबल के आशु ठाकुर को गिरफ्तार किया।

पुलिस की गोली से टाइगर का पैर जख्मी हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने मैनेजर के घर में चोरी करने की वारदात को कबूल किया। उनके पास से चोरी के साढ़े तीन लाख रुपये, जेवर आदि बरामद किए हैं। आरोपियों ने चेन लूटने की वारदात भी कबूली है। 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *