
चोरी के बाद गोदाम में निरीक्षण करते डीएम व एसएसपी
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
इटावा जिले में अंग्रेजी शराब व बीयर के गोदाम से चोर चार लाख की नकदी व तीन राइफल लेकर भाग गए। घटना की जानकारी पर डीएम व एसएसपी मौके पर पहुंचे और जांच-पड़ताल की। उन्होंने गोदाम में मानक पूरे न मिलने पर नाराजगी भी जाहिर की है।
कानपुर के पनकी निवासी सदानंद दुबे का फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र के दतावली में अंग्रेजी शराब व बीयर का गोदाम है। यहां कानपुर के ग्वालटोली निवासी मृदुल मिश्रा मैनेजर हैं। गुरुवार रात को गोदाम में तैनात तीन गार्ड अंदर केबिन में राइफल रखकर बाहर बैठे थे।
शुक्रवार सुबह जब नौ बजे कर्मचारी गोदाम में पहुंचे, तो मैनेजर का केबिन खुला था। अंदर कैश रखने वाले अलमारी का लॉक टूटा मिला। इस पर गार्ड के होश उड़ गए। कर्मचारियों की सूचना पर मैनेजर पहुंचे तो अलमारी में रखी चार लाख नकदी गायब मिली। सिक्योरिटी गार्ड की तीनों राइफलें भी नहीं थीं।
