टहरौली। क्षतिग्रस्त सड़कों में बारिश का पानी भरने से हाल और भी बदहाल हो गया है, जिससे लोगों का आवागमन मुश्किल बना हुआ है। नालियों में गंदगी जमा होने की वजह से बारिश का पानी लोगों की दुकानों तक में घुस गया है। इसके बावजूद, समस्या के स्थायी समाधान की दिशा में ठोस उपाय नहीं किए जा रहे हैं।

बृहस्पतिवार को हुई हल्की बारिश ने टहरौली की सफाई व्यवस्था की पोल खोल दी। नालियों का पानी सड़कों पर जमा हो गया। बस स्टैंड से लेकर मुख्य बाजार, थाना परिसर और बमनुआं तक जाने वाले गुरसराय मार्ग पर जगह-जगह बने गड्ढों में पानी भर जाने से सड़क तालाब में तब्दील नजर आई। बारिश का पानी दुकानों तक में घुस गया। स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. साहब सिंह बुंदेला, देवेंद्र राय, पंकज शर्मा, , रामलाल साहू, रामकुमार सोनी, गोविंद प्रतीक, प्रधान बमनुआं रविशंकर शुक्ला आदि ने बताया कई बार शिकायत किए जाने के बाद भी समस्या निस्तारित नहीं हुई है।

0000

फोटो-19TEH_M_2_19092025_324.jpg

बारिश की शुरुआत के साथ ही बाजार में जलभराव होने लगता है। ग्राहक भी दुकानों में आने से कतराते हैं, जिससे कारोबार भी प्रभावित बना हुआ है।

– वेदप्रकाश चतुर्वेदी

00

फोटो-19TEH_M_1_19092025_324.jpg

पिछले कई सालों से सड़क का हाल खराब है। जनप्रतिनिधियों से लेकर अधिकारियों तक को कई बार ज्ञापन दिए जा चुके हैं। लेकिन, समस्या का समाधान नहीं हो पया है।

– मानवेंद्र सिंह भदौरिया

00

सड़क के संबंध में लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। जल्द सड़क की मरम्मत कराई जाएगी।

– गौरव आर्य, उप जिलाधिकारी



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *