
Trending Videos
{“_id”:”682109f09aad42fadc06259c”,”slug”:”there-is-a-jam-due-to-digging-on-both-sides-of-polytechnic-road-jhansi-news-c-11-1-jhs1032-552762-2025-05-12″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Jhansi News: पॉलिटेक्निक रोड के दोनों ओर खुदाई से लग रहा जाम”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

झांसी। पॉलिटेक्निक से आईटीआई रोड का चौड़ीकरण किया जा रहा है। इसके लिए सड़क के दोनों ओर खोदाई की गई है। लगभग एक से डेढ़ फीट खोदाई से दोनों ओर काफी गहराई हो गई है।
बरसात से पूर्व आईटीआई जाने वाले चार पहिया वाहनों को कच्ची सड़क से गुजारा जा रहा था और पॉलिटेक्निक की ओर आने वाले वाहनों को पक्की सड़क का उपयोग किया जा रहा था, लेकिन रविवार की दोपहर हुई बारिश से कच्चा मार्ग दलदल में तब्दील हो गया है। ऐसे में चौपहिया वाहन का गुजर पाना मुमकिन नहीं है। इस कारण दोनों ओर से चौपहिया वाहन के आ जाने से जाम की स्थिति बन जा रही है, क्योंकि पक्की सड़क से एक समय में केवल एक ही चौपहिया वाहन आ सकता है या फिर जा सकता है। संवाद