
{“_id”:”68c32110d73057a3f10ba3ea”,”slug”:”there-is-no-shortage-of-fertilizers-farmers-should-not-worry-orai-news-c-224-1-ori1005-134477-2025-09-12″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Jalaun News: खाद की कोई कमी नहीं, किसान परेशान न हों”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

माधौगढ़। उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण एवं श्रम विकास सहकारी संघ लिमिटेड के अध्यक्ष चौधरी यशवीर सिंह ने कहा कि खाद की कोई कमी नहीं है। किसान परेशान न हों। अधिकारी समय-समय पर निगरानी करते रहें कि कोई भी व्यक्ति खाद का भंडारण न करने पाएं। यह बात अंतराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष के अवसर पर बी पैक्स लिमिटेड गोपालपुरा में आयोजित सहकारी संवाद में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि किसानों को भरपूर खाद मिलेंगी। अफवाहों में न आएं। (संवाद)