{“_id”:”6712d409f5bf91f9660e33b4″,”slug”:”there-is-no-vacant-seat-in-any-train-on-diwali-orai-news-c-224-1-ori1005-121150-2024-10-19″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Jalaun News: दिवाली पर किसी भी ट्रेन में जगह खाली नहीं”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
उरई। दिवाली और छठ पूजा के त्योहार को लेकर टिकटों की मारामारी तेज हो गई है। हालत यह है कि साधारण तो छोड़िए लोगों को तत्काल टिकट मिलना भी मुश्किल हो गया है। टिकट न मिलने के कारण परेशान लोग किसी भी तरह घर आने के लिए अब फ्लाइट तक की बुकिंग कराने के लिए तैयार हैं।
दिवाली और छठ पूजा को लेकर लोग त्योहारों में घर आ जा रहे है लेकिन उन्हें टिकट नहीं मिल पा रहे हैं। न तो उन्हें ट्रेन की स्लीपर क्लास में टिकट मिल रहा है और न ही एसी श्रेणी में जगह है। सबसे खराब हालत मुंबई से आने और जाने वाली ट्रेनों की है। इन ट्रेनों में 22 नवंबर तक जगह फुल है। स्लीपर और एसी के सभी श्रेणियां फुल हो गई हैं। लखनऊ से मुंबई जाने वाली पुष्पक सुपरफास्ट एक्सप्रेस की स्लीपर में 300 वेटिंग है। थर्ड एसी 150 से 200 तक बुक हैं। फर्स्ट एसी में 80 तक वेटिंग है।
गोरखपुर से मुंबई जाने वाली कुशीनगर एक्सप्रेस और गोरखपुर से मुंबई जाने वाली संत कबीरनगर एक्सप्रेस में रिग्रेट (कोई जगह खाली नहीं) लगा है। इन ट्रेनों में 20 नवंबर के बाद जगह खाली दिखाई दे रही है। सबसे ज्यादा मारामारी 30 अक्तूबर से सात नवंबर तक है। टिकट के लिए जाने वाले यात्रियों को मायूस होकर लौटना पड़ रहा है। तत्काल में भी जगह नहीं मिल पा रही है।
तत्काल भी नहीं बन पा रही सहारा
ट्रेनों में आरक्षित श्रेणी के लिए तत्काल कोटा भी लागू किया गया है लेकिन यात्रियों को स्लीपर से लेकर एसी श्रेणी तक तत्काल टिकट नहीं मिल पा रहा है। प्रतापगढ़ से मुंबई जाने वाली उद्योगनगरी जैसी ट्रेन में तत्काल टिकट मिल जाता था पर त्योहार पर इन ट्रेनों में भी तत्काल टिकट भी नहीं मिल पा रहा है। शहर के मोहल्ला करसान रोड निवासी मुशीर ने बताया कि वह मुंबई के लिए पुष्पक एक्सप्रेस में तत्काल टिकट कराने गए थे। उन्हें स्लीपर से लेकर फर्स्ट एसी तक का टिकट नहीं मिला। इस पर मायूस होकर लौट आए।
स्पेशल ट्रेनों में भी नहीं है जगह
उरई। रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत के लिए झांसी कानपुर रेलखंड समेत कई रेलखंडों में स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया गया है। इस रेलखंड आठ ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है लेकिन इन ट्रेनों में भी यात्रियों को जगह नहीं मिल पा रही है। इससे यात्री परेशान है।
ट्रेनें फुल होने से फ्लाइट से जाने की तैयारी
केस-1-
शहर के मोहल्ला रामनगर निवासी बंगलौर में सॉफ्टवेयर इंजीनियर सूरज शुक्ला ने बताया कि उन्हें दीपावली पर घर आना था। ट्रेन के एसी कोच में सभी श्रेणियों में उरई तक के टिकट खोज लिया लेकिन नहीं मिला। इस पर उन्होंने इंडिगो से लखनऊ तक का दस हजार रुपये का टिकट लिया है। अब वह पहले लखनऊ आएंगे, इसके बाद उरई आएंगे।
केस-2-
शहर के करसान रोड निवासी अख्तर ने बताया कि उन्हें मुंबई जाना है। पुष्पक एक्सप्रेस में टिकट के लिए तत्काल की लाइन में दो बार लग चुके है पर टिकट नहीं मिला। वह किसी भी श्रेणी में टिकट लेने के लिए तैयार थे। अब वह फ्लाइट से टिकट बुक कराने के लिए तैयारी कर रहे है। उन्हें अपने बीमार पिता को छोड़ने जाना है।
वर्जन
कई स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही है। कुछ ट्रेनों में अतिरिक्त कोच भी लगाए जा रहे है। जिन ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाने की जगह है, उनमें अतिरिक्त कोच लगाए जाएंगे। कोशिश होगी कि यात्रियों को जगह मिल जाए। -मनोज कुमार सिंह, पीआरओ झांसी मंडल
