संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

Updated Sun, 27 Oct 2024 01:35 AM IST

There was a dispute between the bride and groom, the wedding procession returned without the bride.



गंजडुंडवारा। गांव में शुक्रवार को फिरोजाबाद से बरात आई थी। निकाह से पूर्व जब दूल्हा पक्ष ने दुल्हन के लिए जेवरात नहीं भेजे तो दोनों पक्षों में विवाद खड़ा हो गया। इसके बाद दुल्हन ने निकाह से इन्कार से कर दिया। दोनों पक्षों में कोतवाली में समझौता हो गया और बरात को बिना दुल्हन के ही वापस लौटना पड़ा।गांव धवा की युवती से फिरोजाबाद के मोहल्ला जाटवपुरा निवासी शाहिद का निकाह तय हुआ था। शुक्रवार को शाहिद अपनी बरात लेकर गांव धवा आ गया। यहां कन्या पक्ष ने बरात की खातिरदारी की। निकाह से पूर्व दूल्हा पक्ष ने कन्या के लिए जोड़ा भेजा। कन्या पक्ष का आरोप है कि निकाह के जोड़े के साथ जेवरात नहीं थे। इसे लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। कहासुनी बढ़ने पर गांव में हंगामा होने लगा। जब मामला बढ़ा तो युवती ने शादी से इन्कार कर दिया। इसके बाद दोनों पक्ष थाने पहुंचे। यहां दोनों पक्षों में पुलिस के समक्ष आपसी समझौता हो गया। इसके बाद दूल्हा बिना दुल्हन लिए ही बरात के साथ वापस लौट गया। कन्या पक्ष ने बताया कि शुक्रवार की शाम उसकी पुत्री की बरात आई थी। इसमें जेवरात को लेकर विवाद हो गया। इस पर दुल्हन ने शादी करने से मना कर दिया। क्षेत्र में यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।

गोपाल गुप्ता



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें