झांसी में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक मालगाड़ी में बम होने की सूचना मिली। पुलिस के बाद मौके पर जांच टीम पहुंची और जांच में बम नहीं एक डिवाइस मिला है।
{“_id”:”670809fa49fe9e2b6d0b8b6d”,”slug”:”there-was-a-stir-in-jhansi-due-to-the-information-of-bomb-in-the-goods-train-2024-10-10″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”झांसी में बम की सूचना से मचा हड़कंप: मौके पर पहुंचे GRP-RPF, गाड़ी कराई गई खाली; जांच में निकला ये डिवाइस”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

मालगाड़ी (सांकेतिक तस्वीर)
– फोटो : stock.adobe.com
ललितपुर से होते हुए राजस्थान की ओर जा रही मालगाड़ी में बिजौली स्टेशन के पास गार्ड को संदिग्ध वस्तु दिखाई दी, जो टाइम बम जैसी लग रही थी। इस पर गार्ड ने सूचना रेल प्रशासन दी।
इस खबर से पूरी ट्रेन में हड़कंप मच गया। जीआरपी, आरपीएफ और पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। पूरी गाड़ी खंगाली कराई गई। बम जैसी वस्तु डिवाइस पाई गई,जिसे माल भेजने वाली कंपनी ने ट्रैक करने की उद्देश्य से लगाया था। इसके बाद सभी ने राहत की सांस ली।