There was fierce fighting between the two parties with sticks, two injured, there was a dispute over uprooting

सांकेतिक तस्वीर
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


फतेहपुर जिले में औंग थाना क्षेत्र के खरौली गांव में चना उखाड़ने के विवाद ने तूल पकड़ लिया। इसको लेकर दोनों पक्ष गाली-गलौज के बाद लाठी-डंडे लेकर भिड़ गए। दोनों पक्षों से एक-एक लोग घायल हुए हैं। मौके पर पहुंची पुलिस सभी को थाने ले आई है। दोनों पक्षों से छह लोगों के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की गई है।

खरौली गांव के राम बहादुर व राहुल पिता पुत्र के खेत और सगे भाइयों मतउ उर्फ राजेपाल,र मेश, अजय पाल, राजाराम के खेत अगल-बगल है। चना उखाड़ने के विवाद में राहुल तथा मतउ घायल हुए हैं। थाना प्रभारी कांति सिंह ने बताया सभी को शांति भंग में पाबंद कार्यालय भेजा गया है। अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें