– मेयर के निर्देश के बाद नगर निगम के कर अनुभाग में लगेगा समाधान शिविर

Trending Videos

अमर उजाला ब्यूरो

झांसी। जीआईएस सर्वे के बाद बढ़े हुए गृहकर को लेकर आ रहीं लगातार शिकायतों के बीच अब नगर निगम हर बुधवार को समाधान शिविर लगाएगा। कर अनुभाग में लगने वाले शिविर में भवन स्वामी प्रार्थनापत्र देकर अपनी समस्या का समाधान करा सकेंगे। साथ में कुछ जरूरी दस्तावेज लाना होगा।

नगर निगम द्वारा कराया गया जीआईएस सर्वे इसी साल पूरा हुआ है। इससे पहले तक गृहकर के दायरे में 1.10 लाख घर आते थे। सर्वे पूरा होने के बाद गृहकर के दायरे में आने वाले भवनों की संख्या बढ़कर 2.28 लाख हो गई है। साथ ही 40 हजार भवनों का 25 फीसदी तक गृहकर बढ़ गया है। सर्वे के बाद जब बढ़े हुए गृहकर का बिल भवन स्वामियों के पास पहुंच तो नगर निगम के पास आपत्तियां आनी शुरू हो गईं। महापौर बिहारी लाल आर्य के पास भी इस तरह की शिकायतें लगातार पहुंच रही थीं। इस पर मेयर ने गृहकर की त्रुटियों को सुधारने के निर्देश दिए हैं।

अब नगर निगम के कर अनुभाग के कक्ष संख्या सात में हर बुधवार को सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक गृहकर समाधान शिविर का आयोजन किया जाएगा। भवन स्वामी प्रार्थनापत्र देकर जरूरी दस्तावेज पेश करके गृहकर में संशोधन करा सकेंगे।

भवन स्वामियों को ये लाना होगा

– भवन के गृहकर का पुराना बिल

– भवन के गृहकर का बढ़ा हुआ बिल

– भवन के बैनामा/भवन के स्वामित्व से जुड़े साक्ष्यों की फोटोग्राफी

– भवन का वर्तमान फोटो

– आधार कार्ड की फोटो

शासन को भेजा जा चुका है गृहकर आधा करने का प्रस्ताव

मेयर ने निकाय चुनाव के दौरान गृहकर आधा करने का वादा किया था। सदन की बैठक के बाद ये प्रस्ताव पास होने के बाद शासन को भेजा जा चुका है। हालांकि, शासन स्तर से अभी कोई निर्णय नहीं लिया गया है।

वर्जन..

फोटो..

लोगों द्वारा गलत तरीके से गृहकर बढ़ाने की शिकायतें की जा रही थीं। अगर किसी का गृहकर ज्यादा लगा दिया गया है तो इसे सुधारने के लिए अब नगर निगम में हर बुधवार को समाधान शिविर लगेगा। इसके अलावा कर विभाग की टीम भी हर वार्ड में घर-घर जाकर लोगों की समस्याओं का समाधान करेगी। – बिहारी लाल आर्य, मेयर



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *