मैनपुरी। कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्य विकास अधिकारी नेहा बंधु की अध्यक्षता में हुई बैठक में गांधी जयंती पर होने वाले कार्यक्रमों को अंतिम रूप दिया गया। सुबह छह बजे से स्टेडियम से ब्रह्मदेव मंदिर तक स्वच्छता, पर्यावरण दौड़ होगी। सुबह सात बजे से नगर पालिका परिषद से प्रभातफेरी का आयोजन होगा।

Trending Videos

उन्होंने बताया कि 8:50 बजे समस्त सरकारी, अर्द्ध सरकारी, गैर सरकारी कार्यालयों पर झंडारोहण, नौ बजे महात्मा गांधी के चित्र का अनावरण, शिक्षण संस्थाओं में गोष्ठियां होंगी। सुबह 10 बजे नगर निकायों के मुख्य मार्गों, वार्डों, ग्रामीण क्षेत्रों की मलिन बस्तियों में विशेष सफाई अभियान, सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक टीकाकरण, रक्तदान शिविर, 10:30 बजे से वाद-विवाद, निबंध प्रतियोगिता का आयोजन समस्त शिक्षण संस्थानों में होगा।

उन्होंने बताया कि 11 बजे जिला कारागार में कैदियों को फल, मिष्ठान वितरण होगा। 11 बजे ही बॉलीवॉल प्रतियोगिता, दोपहर 12 बजे राजकीय पालीटेक्निक में व्यवसायिक प्रशिक्षण का कार्यक्रम, शाम 5:30 बजे शहीद पार्क में गांधी जीवन पर विचार गोष्ठी, सर्वधर्म प्रार्थना सभा, भजन संध्या होगी। एडीएम रामजी मिश्र, सीएमओ डॉ. आरसी गुप्ता, प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी संजय कुमार मल्ल मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *