{“_id”:”671164884a96dc2a800de9c4″,”slug”:”there-will-be-power-crisis-in-many-areas-today-lucknow-news-c-13-1-lko1029-918231-2024-10-18″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Lucknow News: आज कई इलाकों में रहेगा बिजली संकट”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

लखनऊ। वृंदावन सेक्टर-तीन में शुक्रवार सुबह 10 से शाम पांच बजे तक बिजली गुल रहेगी। चौपटिया में सुबह 10 से शाम पांच बजे तक बिजली संकट रहेगा। इससे सिरके वाली गली, जियालाल फाटक सहित कई इलाके प्रभावित रहेंगे। अहिबरनपुर उपकेंद्र के शिवनगर और आईटीआई उपकेंद्र के मेंहदी टोला, लोटस स्क्वायर में सुबह 10 से शाम पांच बजे तक सप्लाई गुल रहेगी। विश्वास खंड उपकेंद्र के श्रीराम अस्पताल व पत्रकारपुरम के आसपास सुबह नौ से दोपहर 12 और दोपहर दो से शाम पांच बजे तक बिजली बाधित रहेगी। कमता उपकेंद्र के मल्हौर फीडर के हारूनी मस्जिद में सुबह 10 से शाम पांच बजे तक संकट रहेगा।
