{“_id”:”66e33e41365e6d63ab034257″,”slug”:”there-will-be-power-cut-for-four-hours-in-many-areas-for-two-days-lucknow-news-c-13-1-lko1029-871307-2024-09-13″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Lucknow News: दो दिन कई इलाकों में चार घंटे गुल रहेगी बिजली”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

लखनऊ। मुख्य अभियंता लेसा व मुख्य अभियंता सिस गोमती की ओर से शनिवार व रविवार को चार घंटे के लिए कुछ इलाकों में शटडाउन लिया गया है। इस दौरान सुबह छह से 10 बजे तक 220 केवी विद्युत उपकेंद्र हरदोई रोड पर मरम्मत के चलते बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। इसके अलावा आवास विकास, काकोरी, रहमान खेड़ा, बालाघाट, आजादनगर, राधाग्राम और बसंतकुंज समेत अन्य इलाकों की आपूर्ति बंद रहेगी।
