संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sun, 12 Jan 2025 08:53 AM IST
{“_id”:”67833468e26edbc47f0b8eb9″,”slug”:”there-will-be-re-verification-of-board-exam-centers-kasganj-news-c-175-1-sagr1032-126314-2025-01-12″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”बोर्ड परीक्षा केंद्रों का पुन: सत्यापन होगा”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sun, 12 Jan 2025 08:53 AM IST

कासगंज। बोर्ड परीक्षा केंद्रों का एक बार फिर से सत्यापन किया जाएगा। केंद्रों पर परीक्षार्थियों से जुडी सुविधाओं व मानकों की परख की जाएगी। राजकीय विद्यालयों के प्रधानाचार्य केंद्रों की जांच करेंगे। मानकों के पूरा नहीं मिलने पर केंद्र को बदला जाएगा।यूपी बोर्ड की 24 फरवरी से परीक्षाएं शुरू होंगी। इसमें जिले के 39891 परीक्षार्थी शामिल होंगे। हाईस्कूल के 20788 और इंटरमीडिएट में 19103 छात्र-छात्राएं परीक्षा देंगे। सभी मूलभूत सुविधाओं एवं परीक्षा केंद्र के मानक के अनुसार चयनित 59 केंद्राें पर परीक्षा होगी। नकल पर रोक लगाने और परीक्षार्थियों की सुविधाओं के मद्देनजर इन केंद्रों पुन: सत्यापन कराया जा रहा है। इसके तहत पर्याप्त फर्नीचर, रोशनी, पेयजल, शौचालय की व्यवस्था और केंद्रों की सुरक्षा आदि का आंकलन होगा। राजकीय विद्यालय के प्रधानाचार्य केंद्रों का निरीक्षण कर रिपोर्ट विभाग को सौंपेंगे। किसी केंद्र पर कमी मिलने पर उसे बदला जाएगा।