लखनऊ। विकसित भारत, आत्मनिर्भर भारत के तहत युवाओं को नशे के खिलाफ जागरूक करने के लिए शनिवार को नशामुक्त फुल मैराथन का आयोजन किया जाएगा। जाॅगर्स पार्क से सुबह चार बजे मैराथन शुरू होगा। यह किसान पथ से सीतापुर रोड होकर वापस जाॅगर्स पार्क चौराहा पर समाप्त होगा। इसके लिए यातायात में बदलाव किया गया है। ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करने की अपील की है।
ऐसे आ-जा सकेंगे वाहन
– छन्दोइया चौराहा से जाॅगर्स पार्क चौराहा की तरफ वाहन नहीं जा सकेंगे। ये वाहन हरदोई रोड या दुबग्गा तिराहा होकर जा सकेंगे।
– आईआईएम (भिठौली) तिराहे से आईआईएम चौराहा की तरफ वाहन नहीं जा सकेंगे। ये वाहन मड़ियांव, इंजीनियरिंग काॅलेज चौराहा या अस्ति क्राॅसिंग होकर जा सकेंगे।
– मैराथन के प्रस्थान के दौरान मड़ियांव ढाल (सीतापुर रोड) कट से सीतापुर की तरफ जाने वाले भारी वाहन मड़ियांव ढाल कट से सड़क के दूसरी तरफ से होकर जाएंगे।
– मैराथन के आगमन के दौरान किसान पथ अंडरपास (सीतापुर रोड) से लखनऊ की तरफ आने वाले भारी वाहन किसान पथ अंडरपास से सड़क के दूसरी तरफ से होकर जा सकेंगे।
