सुबह दानपेटी का ताला टूटा देख वहां अफरा तफरी मच गई। पुजारी का कहना है एक साल में दान पेटी खोली जाती है।

मंदिर में रखे दान पेटी का ताला तोड़कर चोरी
– फोटो : अमर उजाला
{“_id”:”67e82fe4915098126a008f67″,”slug”:”thief-enter-in-temple-and-stole-money-by-breaking-the-donation-box-2025-03-29″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”देखें Video: मंदिर में घुसने से पहले चौखट पर टेका मत्था, फिर उठाया त्रिशूल; दान पेटी का ताला तोड़ उड़ा दिए नोट”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

मंदिर में रखे दान पेटी का ताला तोड़कर चोरी
– फोटो : अमर उजाला
यूपी के झांसी स्थित आला घाट के सैकड़ों साल पुराने मंदिर में घुसे चोर ने दान पात्र का ताला तोड़कर हजारों रुपये की नकदी उड़ा दी। मंदिर में घुसने से पहले चोर ने चौखट पर बाकायदा मत्था टेका। भगवान शिव के त्रिशूल से दान पात्र तोड़कर पूरी नकदी बटोर ले गया। यह घटना मंदिर के भीतर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस हुलिये के आधार चोर को तलाशने में जुटी है।