{“_id”:”6789e368737ab1742d0537db”,”slug”:”thief-himself-got-robbed-servant-ran-away-after-stealing-from-former-mla-s-house-auto-gang-looted-him-2025-01-17″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”चोर से ही हो गई लूट: पूर्व विधायक के घर से चोरी कर भागा नाैकर, ऑटो गैंग ने लूट लिया”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
पुलिस गिरफ्त में आऱोपी – फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
आगरा के थाना एत्माद्दाैला में 75 हजार रुपये लूट का केस लिखाने वाला युवक खुद भी चोर निकला। कांग्रेस के पूर्व विधायक आजाद कुमार कर्दम के घर में नाैकरी करते हुए चोरी की थी। नौकर से ऑटो गैंग ने लूट कर ली। मगर, मामला मीडिया में आने के बाद उसकी हकीकत सामने आ गई। पुलिस ने दो लुटेरों को पकड़ा, वहीं नाैकर को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।
Trending Videos
न्यू राजा मंडी काॅलोनी में पूर्व विधायक आजाद सिंह कर्दम का आवास है। उनके घर में 24 दिसंबर से बेलनगंज का रमन काम कर रहा था। वह मूलरूप से नेपाल का है। 13 जनवरी को लोहड़ी के पर्व पर परिवार कार्यक्रम में व्यस्त था। आरोप है कि रमन ने अलमारी का ताला तोड़ा और 1 लाख रुपये चोरी कर लिए। अगले दिन बिना बताए चला गया।
पूर्व विधायक को चोरी का शक था। उन्होंने लोहामंडी पुलिस से शिकायत की। रमन वाटरवर्क्स से रामबाग के लिए ऑटो में बैठा था। रामबाग चौराहे पर ऑटो में बैठाकर उसे लूट लिया गया। समाचार पत्रों में खबर प्रकाशित होने पर पूर्व विधायक ने इंस्पेक्टर एत्माद्दौला से संपर्क किया और अपने घर में हुई घटना की जानकारी दी।
थाना प्रभारी ने बताया कि लूट के आरोप में टेढ़ी बगिया निवासी दीपक, नरायच निवासी कुनाल और करन को गिरफ्तार किया है। 20 हजार रुपये और ऑटो बरामद कर लिया। लुटेरों की पहचान के बहाने रमन को भी थाने बुलाया गया। पूर्व विधायक के पहचान करने पर रमन को लोहामंडी पुलिस के हवाले कर दिया गया। उसे पुलिस शुक्रवार को कोर्ट में पेश करेगी। उसने चोरी किए रुपयों से शराब पी थी। 15 हजार रुपये का मोबाइल भी खरीदा था।