संवाद न्यूज एजेंसी

loader

Trending Videos

उरई। गोरखपुर से पुणे जा रही होली स्पेशल ट्रेन (01416) के स्लीपर कोच में महिला का पर्स चोरी हो गया। पर्स में सोने के आभूषण, नकदी और मोबाइल फोन था। गोरखपुर निवासी रवि शर्मा परिवार के साथ ट्रेन के स्लीपर कोच में यात्रा कर रहे थे। रविवार सुबह करीब 5:30 बजे जब ट्रेन गंगा ब्रिज के पास से गुजर रही थी, तभी एक युवक महिला के हाथ से गुलाबी रंग का पर्स झटक कर ट्रेन से कूदकर भाग गया। पर्स में एक सोने का मंगलसूत्र, कान की बाली, एक अंगूठी, पांच हजार रुपये नकद, करीब 20 हजार रुपये कीमत का मोबाइल फोन तथा आधार कार्ड और पैन कार्ड रखे थे। जीआरपी थाना प्रभारी नागेंद्र सरोज ने बताया कि घटना कानपुर के पास की है जो उनके क्षेत्राधिकार में नहीं आती है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें