Thieves broke into Hanuman temple stole for 50 hours Police engaged in investigation

agra police
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


आगरा के सिकंदरा क्षेत्र में एक मंदिर से 50 किलोग्राम वजनी करीब 50 घंटे चुरा लिए गए। चोरों ने सिकंदरा और न्यू आगरा क्षेत्र में दो घरों को भी निशाना बनाया।

शिवपुरी काॅलोनी में श्रीरामभक्त हनुमान मंदिर है। मंदिर में पूर्व पार्षद राधा किशन लवानिया महंत हैं। उन्होंने बताया कि शनिवार सुबह वह मंदिर पहुंचे तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा था। मंदिर में लगे करीब 40 से 50 घंटे चोरी हो गए थे। इनका वजन करीब 50 किलोग्राम था। इसके अलावा बर्तन भी चोरी हुए। पुलिस ने काॅलोनी में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज चेक किए हैं।

सुलभ पुरम, सिकंदरा निवासी रवनीत सिंह ने बताया कि 25 अक्तूबर को वह बाजार गए थे। कुछ देर बाद लाैटे तो घर के ताले टूटे थे। कीमती सामान चोर ले गए। वहीं न्यू आगरा के सुरेश नगर निवासी आरिफ ने बताया कि वह रिश्तेदार की तबीयत खराब होने पर फिरोजाबाद गए थे। 26 को आए तो घर के ताले टूटे थे। चोर 34 हजार रुपये, सोने के जेवरात चोरी कर ले गए। उन्होंने थाना में तहरीर दी है।

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *