Thieves came by auto took six batteries and money from the shop incident was captured in CCTV

सीसीटीवी में वारदात कैद
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


आगरा के ट्रांस यमुना स्थित गोयल कट पर स्थित एक बैटरी की दुकान से शनिवार रात चोर 6 बैटरी-इनवर्टर और एक लाख रुपये चुरा ले गए। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। चोर ऑटो से आए थे।

ट्रांस यमुना काॅलोनी फेज-1 में अंकित बंसल की दुकान है। रविवार सुबह वह दुकान पर पहुंचे तो शटर के ताले टूटे थे। एक जगह लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में नजर आया कि रात करीब 3:14 बजे बिना नंबर के ऑटो में दो युवक आए। ऑटो रोककर प्लाॅट की तरफ गए, बाद में दुकान के बाहर बैठ गए।

पहले एक युवक ने शटर के ताले तोड़ने की कोशिश की। सफल नहीं होने पर दूसरा युवक ऑटो से सब्बल लेकर आया। ताले तोड़कर दुकान में घुसे और चोरी कर चले गए। चोर दो बड़ी और चार छोटी बैटरी के साथ 1 लाख रुपये भी ले गए। एसीपी छत्ता हेमंत कुमार ने बताया कि फुटेज की मदद से आरोपियों की तलाश की जाएगी।

ये भी पढ़ें –  UP: पुलिस को 13 साल तक देता रहा चकमा, खुद की बहन की वजह से हो गया गिरफ्तार; 50 हजार का है इनामी

व्यापारियों में आक्रोश

घटना से व्यापारियों में आक्रोश है। उनका कहना है कि क्षेत्र में गश्त नहीं रहती है। इसका फायदा चोर उठा रहे हैं। सर्दी आने वाली हैं। इसके बावजूद पुलिस सक्रिय नहीं है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *