Thieves' rampage in Sarnath broke the lock of a closed house and stole lakhs of rupees

घर में चोरों का तांडव
– फोटो : Amar Ujala

विस्तार


आशापुर–मवइया स्थित एक बंद मकान से चोरों ने एसी, सिलिंडर सहित लाखों का सामान चोरी कर लिया। इस बाबत भुक्तभोगी ने गुरुवार को स्थानीय थाने पर तहरीर दे दी। पुलिस घटना स्थल के पास लगे सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से चोरों के शिनाख्त में जुट गई। जानकारी के अनुसार आशापुर–मवइया में संजय वर्मा का मकान है। वह मकान का एक कमरा किराए पर गयासुद्दीन सिद्दकी को दिए हैं।

Trending Videos

संजय वर्मा परिवार के साथ औरंगाबाद में रहते हैं। लंका पर उनकी बुटीक साड़ी की दुकान है। गयासुद्दीन सिद्दकी किसी काम से चंडीगढ़ गए थे। जब वह गुरुवार की सुबह आए तो देखा कि मकान के कमरों का ताला टूटा हुआ है। संजय की पत्नी नीलम वर्मा ने बताया कि आशापुर–मवइया स्थित मकान पर गोदाम है। यहां पर बुटीक साड़ी व महिलाओं का रेडीमेड कपड़ा रखा हुआ था।

मकान के कमरों का ताला तोड़कर लगभग दो लाख का बुटीक साड़ी व महिलाओं का रेडीमेड कपड़ा, एक एसी और गैस सिलिंडर सहित महंगे कुंडी आदि चोरी कर ले गए। नीलम वर्मा ने तहरीर दे दिया है। सूचना पर पहुंची पुलिस लगे कॉलोनी में सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगालने में जुट गई।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *