{“_id”:”66dcb3b39965e69fbc0feb86″,”slug”:”thieves-stole-cash-and-goods-from-the-house-orai-news-c-224-1-ori1001-119396-2024-09-08″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Jalaun News: चोरों ने घर से नकदी व सामान किया पार”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन

Updated Sun, 08 Sep 2024 01:42 AM IST

Thieves stole cash and goods from the house

Trending Videos



मुहम्मदाबाद। डकोर कोतवाली क्षेत्र के मोहाना गांव में शनिवार को घर में घुसे चोरों ने 77 हजार की नकदी समेत करीब एक लाख का सामान पार कर लिया। पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है।

Trending Videos

कोतवाली क्षेत्र के मोहाना गांव निवासी माधव प्रसाद ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि शनिवार को छत के रास्ते उसके घर में घुसे चोरों ने अलमारी में रखे 77 हजार रुपये, एक मोबाइल व अन्य सामान उठा लिया। इसके बाद वहीं सो रहे माधव प्रसाद व बहू कल्पना व नातिन आरती चोरों की आहट पाकर जाग गई। जिससे चोर भाग गए।

बताया कि जब वह कमरे में पहुंचे तो बिखरा सामान व गायब नकदी देख उन्हें चोरी होने की जानकारी हुई। बताया कि पुत्र जगदीश चेन्नई में पानीपुरी का धंधा करने के लिए एक दिन पहले ही घर से निकला था। जानकारी पर ही चोर घर में घुसे थे। चोरी होने से गांव के लोग दहशत में हैं। लोगों का कहना है कि पुलिस गांव में कभी भी गश्त करने नहीं आती है। जिससे चोर आसानी से घटनाओं को अंजाम दे देते हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें