कदौरा। थाना क्षेत्र के खुटमिली ग्राम स्थित शंकर जी मंदिर में रविवार की रात घुसे चोरों ने डेढ़ लाख रुपये के चांदी के सामान के साथ दानपेटी में रखी नकदी भी चोरी कर ली। मंदिर के दृष्टिहीन संचालक जगदीश शुक्ला ने बताया कि मंदिर के कमरे से भगवान शंकर जी का चांदी की छतरी, सिंहासन चोरी हुआ है।
चोरों ने मंदिर की दानपेटी से 44 हजार रुपये और कुछ चांदी के सिक्के भी ले गए हैं। दानपेटी मंदिर के पीछे स्थित खाली प्लॉट में टूटी हुई मिली है। बताया कि रात में गांव में छठी का कार्यक्रम चल रहा था। डीजे की आवाज होने की वजह से उसे कुछ सुनाई नहीं दिया। इसी का फायदा उठाकर चोरों ने चोरी को अंजाम दिया है।
सुबह पूजा करने आए लोगों ने जब मंदिर का बिखरा हुआ सामान देखा तो उन्हें सूचना दी। मंदिर स्वामी ने पुलिस को तहरीर दी है। थाना प्रभारी प्रभात कुमार सिंह का कहना है कि चोरी की वारदात संदिग्ध लग रही है। जांच करवाई जाएगी।