बहराइच के कतर्नियाघाट के गांव में आतंक का पर्याय बना तेंदुआ बृहस्पतिवार रात पिंजरे में कैद हो गया। वन विभाग की टीम बीते चार दिनों से पिंजरा लगा रही थी।
{“_id”:”66ff76e9e87e56061e03a047″,”slug”:”third-leopard-get-caight-in-katarniaghat-in-bahraich-2024-10-04″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Bahraich: पिंजरे में कैद हुआ तीसरा तेंदुआ, चार दिनों से लगाया जा रहा था पिंजरा”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
पकड़ा गया तेंदुआ।
– फोटो : amar ujala
बहराइच के कार्तनियाघाट वन्य जीव प्रभाग के ककरहा वन रेंज अंतर्गत जंगल के समीप बसे ग्राम बेझा के मजरा पचासा में कई दिनों से पालतू मवेशियों का शिकार करने वाला तेंदुआ बृहस्पतिवार की रात लगभग 12:00 बजे वन विभाग द्वारा लगाए गए पिंजरे में कैद हो गया।
तेंदुए के लगातार हो रहे हैं हमले के दृष्टिगत स्थानीय ग्रामीणों की मांग पर वन विभाग द्वारा लगातार तीन दिनों से पिंजरा लगाया जा रहा था। वहीं लगातार चार दिनों में इस इलाके में वन विभाग के पिंजरे में तीन तेंदुआ कैद हो चुके है।