This is how Lucknow will celebrate Pranpratishtha programme.

अयोध्या में निर्माणाधीन राम मंदिर।
– फोटो : amar ujala

विस्तार


अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा समारोह को भव्य बनाने की तैयारियां जारी हैं। कहीं साज-सजावट के सामान तैयार किए जा रहे हैं तो कहीं बैठकों में तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। अक्षत वितरण, ध्वजा यात्रा और प्रभातफेरी भी जारी है।

इसी क्रम में एक बैठक चारबाग स्थित शाह गया प्रसाद धर्मशाला में रविवार की शाम हुई। बैठक में सुरेश जी अग्रवाल, सुरेन्द्र कुमार शर्मा, प्रहलाद राजपूत, दूधनाथ मिश्रा, पूर्व पार्षद राजन श्रीवास्तव, स्नेहलता मिश्रा, महेश शंखनादी, देश दीपक रस्तोगी, ताराचंद्र अग्रवाल, अतुल अवस्थी समेत स्थानीय लोगों की मौजूदगी में 22 तारीख के आयोजन की रूपरेखा तय हुई। अतुल अवस्थी के मुताबिक, चारबाग में दीपावली मनाई जाएगी। सभी चौराहों को सजाकर भंडारे का आयोजन होगा और हर आने-जाने वालों को प्रसाद वितरण होगा।

ये भी पढ़ें – प्राण प्रतिष्ठा: 21 जनवरी को नए मंदिर में शिफ्ट होगी अभी विराजित रामलला की मूर्ति, भक्तों के लिए मंदिर होगा बंद

ये भी पढ़ें – जनवरी में दोगुना हुए दर्शनार्थी, प्राण प्रतिष्ठा से पहले ही उमड़ने लगा देश

प्रभु श्रीराम का कट आउट तैयार, 15 चौराहों पर लगेगा

उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने बताया कि आईटी कॉलेज, निशातगंज, मटियारी से तिवारीगंज तक 15 चौराहों पर प्रभु श्रीराम का कट आउट लगेगा। साज-सजावट, प्रसाद वितरण तो होगा ही। कट आउट तैयार होकर व्यापार मंडल के कार्यालय में रखा गया है।

गायत्री नगर में श्री राम दरबार संकीर्तन प्रभात फेरी

फैजुल्लागंज के गायत्री नगर में राम भक्तों ने श्रीराम दरबार संकीर्तन प्रभात फेरी निकाली। रविवार को बाल महिला सेवा संगठन के तत्वावधान में गायत्री नगर के संकटमोचन हनुमान जी मंदिर से लेकर नौबस्ता के कृष्ण लीला मैदान स्थित दुर्गा जी मंदिर तक श्री रामलला के मांगलिक गीत गाते हुए प्रभात फेरी निकाली गई। सामाजिक कार्यकर्ता ममता त्रिपाठी, मुरली प्रसाद वर्मा व दुर्गा वाहिनी की उपाध्यक्ष तारा श्रीवास्तव ने प्रभात फेरी का संयोजन किया।

21 हजार से अधिक घरों में अक्षत वितरण

लखनऊ पश्चिम में रविवार को 21 हजार से अधिक घरों तक अक्षत वितरण कर प्राण प्रतिष्ठा समारोह का संदेश पहुंचाया गया। इस दौरान पंकज तिवारी, रुपेश गुप्ता, स्वामी हंसानंद, संतोष सिंह, करुणेश पाठक व अभय उपाध्याय और उनकी टीम मौजूद रही।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें