संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
Published by: दीपक महाजन

Updated Thu, 11 Sep 2025 12:00 PM IST

सीताराम ने बताया कि जब वह 25 वर्ष की युवावस्था में थे तब से अब तक चौदह बार सर्पदंश के शिकार हो चुके हैं। हालांकि उन्हें अभी तक कोई नुकसान नहीं हुआ है। उनका विश्वास है कि हनुमानजी की शक्ति उन्हें बचाती है।


This man is alive even after being attacked by snake many times, said- Hanuman ji comes to save him

बुजुर्ग सीताराम अहिरवार
– फोटो : संवाद



विस्तार


सांप के काटने का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। एक शख्स ऐसा भी है। जिसे सांप ने कई बार काटा लेकिन उसका बाल भी बांका नहीं हो पाया। सीताराम का कहना है की सबसे पहले उन्हें 25 साल की उम्र में सांप ने काटा था और अब 70 साल की उम्र में हमला किया है। इस बीच सांप ने उनको कई बार निशाना बनाया। करीब 14 बार उनको काटा गया। उसकी हनुमान जी में गहरी आस्था है। हनुमान जी उसकी रक्षा करने के लिए आ जाते हैं। सीताराम ने बताया कि उन्हें सांप के हमले से पहले सपना आ जाता है या अपने आप में ही आभास हो जाता है। कुछ होने वाला है। इसके बाद गांव में हनुमान जी के मंदिर में जाकर वह बैठ जाते हैं और भगवान से रक्षा करने की प्रार्थना करते हैं। 

loader

Trending Videos



 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *