www.a2znewsup.com
जिला क्राईम रिपोर्टर जालौन पर्वत सिंह बादल ✍🏻

(उरईजालौन)उरई : आज कोंच रोड मैकेनिक नगर उरई में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि जिस तरह से परिवर्तन की आंधी देश में चल रही है। इस चरण के चुनाव में भाजपा के शीर्ष नेताओं का घमंड इस बार बुंदेलखंड की जनता तोड़ देगी समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मैकेनिक नगर मैदान में समाजवादी पार्टी के 45-जालौन गरौठा भोगनीपुर सुरक्षित लोकसभा क्षेत्र के प्रत्याशी नारायण दास अहिरवार के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित कर हुए उन्होंने कहा जिस तरह कन्नौज में मेरे चुनाव में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी सुब्रत पाठक के भाई ने गुंडागर्दी की तो मुझे स्वयं धरने पर बैठना पड़ा उन्होंने कहा कि पूरे देश में जो परिवर्तन की लहर चल रही है ।यहां उपस्थित युवाओं किसानों का जोश देखकर यही लग रहा है की परिवर्तन की लहर अब बुंदेलखंड में भी आ गई है । उन्होंने कहा कि आप लोगों ने कई कई बार बुंदेलखंड की चारों लोकसभा सीटों में भाजपा के प्रत्याशियों को जिताया लेकिन उन्होंने आपके लिए कुछ नहीं किया । भाजपा के शीर्ष नेताओं को यह घमंड है। कि वह फिर से बुंदेलखंड की सभी चार सीटें जीतेंगे लेकिन इस बार बुंदेलखंड के युवा किसानों महिलाओं ओबीसी और सभी के वोट इंडिया गठबंधन के प्रत्याशियों को ही मिलेंगे इससे इस बार भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेताओं का घमंड चूर-चूर हो जाएगा उन्होंने घोषणा की कि अगर केंद्र में गठबंधन की सरकार बनी तो किसानों का कर्ज माफ होगा उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की डबल इंजन की सरकार में उद्योगपतियों का करोड़ों का कर्ज माफ कर दिया किसानों की बात आई तो उन्हें ठेंगा दिखा दिया उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन की सरकार बनी तो गरीब किसानों का भी कर्ज माफ होगा उन्होंने कहा जिस तरह से देश और प्रदेश में सरकारी नौकरियों एवं प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर हर् बार लीक हो रहे हैं जिसके चलते लाखों युवाओं को सिर्फ निराशा हाथ लगी है इस भाजपा शासन में इन बेरोजगारों की संख्या बढ़ती जा रही है लेकिन जब देश में इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो सरकारी नौकरियों में जितने भी खाली पद हैं उनको शीघ्र से भरकर युवाओं को नौकरी देने का काम किया जाएगा उन्होंने कहा कि केंद्र में 10 साल से तथा उत्तर प्रदेश में 7 साल से भारतीय जनता पार्टी की सरकार है। बताइए बुंदेलखंड में भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने क्या दिया उन्होंने भाजपा के मौजूदा संसद पर चुटकी लेते हुए कहा कि इस इस खटारा इंजन को हटा दो,
उन्होंने कहा बुंदेलखंड के किसान बिजली पानी खाद बीज के लिए परेशान है और अन्ना पशु उसे सोने नहीं देते उसे रात भर जाग जाकर रखवाली करनी पड़ती है श्री यादव ने भाजपा पर आरोप लगाया की किसने की खाद की बोरी से खाज की चोरी की तरकीब पारले-जी के बिस्कुट के पैकेट से सीखी है उन्होंने उपस्थित लोगों से पूछा की बताओ पहले पारले जी का कितना बड़ा पैकेट आता था अब कितना छोटा हो गया है इसी तरह से खाद की बोरी भी छोटी होती जा रही है । उन्होंने महंगाई पर प्रहार करते हुए कहा पहले 500 mg की गोली से बुखार उतर जाता था अब 650 mg की डोलो गोली से भी बुखार ठीक नहीं हो रहा है। उन्होंने कहा 50000 में मिलने वाली मोटरसाइकिल की कीमत अब बढ़कर 1,00000 रूपए से ऊपर हो गई है। अखिलेश यादव ने कहा की कोविड के दौरान केंद्र सरकार ने करोड़ों लोगों को वैक्सीन लगवाई थी उनके साइड इफेक्ट यह है हार्ट अटैक से मार रहे हैं । उन्होंने हंसकर कहा कि सारे पुलिस वालों को जबरिया वैक्सीन लगा दी गई अब कंपनी यह कह रही है। क्या हम वैक्सीन वापस ले लेंगी अब आप ही बताइए कि शरीर में लगी हुई वैक्सीन कैसे वापस होगी उन्होंने कहा इंडिया गठबंधन की सरकार बनते ही भ्रष्टाचार की भी जांच होगी। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इलेक्टोरल बांड की भी पोल खोली उन्होंने कहा कि अभी दान देने वाले लोगों की पोल नहीं खुली है। वह भी शीघ्र खुलेगी उन्होंने कहा सबसे ज्यादा लूटने का काम भारतीय जनता पार्टी के लोगों ने किया है । भारतीय जनता पार्टी के लोग आम जन मानस की जान के पीछे पड़े थे अब वह हमारे के द्वारा दिए गए संविधान के पीछे पड़ गए हैं उन्होंने कहा कि वह लोग बाबा साहब के संविधान को खत्म करना चाहते हैं इसलिए संविधान को बचाने के लिए सावधान रहकर आप सभी कार्यकर्ताओं को भूत की रक्षा के लिए सड़क पर भी आना पड़ सकता है उन्होंने कहा कि अब यह हमारे स्वाभिमान और मूंछ की लड़ाई से जुड़ गया है इसे कन्नौज मैनपुरी इटावा के मतदाताओं ने तो जोरदार ढंग से जवाब दिया है अब बुंदेलखंड के लोगों को तगड़ा जवाब देना है तो बूथ रक्षा के लिए सभी को सड़क पर आना पड़ेगा अखिलेश यादव ने कहा हमारे शासन में गरीब लोगों को खाद्यान्न की जो किट मिलती थी उसमें घी और दूध भी होता था लेकिन आज भाजपा के शासन में खाद्यान्न के नाम पर खराब बाजारा युवा घटिया किस्म का सामान दिया जा रहा है। उन्होंने कहा की डबल इंजन की सरकार ने जो जो बांदे किए थे उनमें से एक भी पूरा नहीं किया है। उन्होंने कहा कि हम आटा की किट के साथ डाटा भी फ्री देंगे उन्होंने कहा कि हमने जो लैपटॉप छात्र-छात्राओं को दिया था उससे उनकी ऑनलाइन पढ़ाई में काम आया उन्होंने मेडिकल कॉलेज समाजवादी पार्टी के नेता जी की देन है । ताकि गरीबों का समय पर इलाज हो सके मेडिकल कॉलेज को ही बर्बाद कर दिया।अग्नि वीर की तरह भाजपा सत्ता में आई तो पुलिस कार्यों की भी कुल नौकरी 3 साल की होगी उन्होंने कहा भाजपा की अग्नि वीर व्यवस्था में जवान को पेंशन नहीं है शाहिद का दर्जा नहीं मिलता है उन्होंने कहा 4 साल बाद अग्निवीर की नौकरी चली जाती है उन्होंने वहां उपस्थित फेफड़े पुलिसकर्मियों कहा किसी भ्रम में मत रहना भाजपा की केंद्र में सरकार बनी तो पुलिस वालों की नौकरी भी सिर्फ 3 वर्ष की रह जाएगी। अखिलेश यादव चुनाव सभा के मंच पर उनका दर्द यह छलका की जालौन जिले के कालपी क्षेत्र के सपा के नेता ने उनका दिल तोड़ दिया उनके साथ धोखा किया फिर मुस्कुराते हुए मंच पर बैठे पूर्व मंत्री श्रीराम पाल की ओर इशारा करते हुए कहा की मंत्री जी को टिकट देता वो चुनाव जीत जाते लेकिन उनके साथ जो धोखा हुआ है। उसे इंडिया गठबंधन के लोग कभी भूले नहीं 45-जालौन गरोठा भोगनीपुर
के प्रत्याशी नारायण दास अहिरवार ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की मौजूदगी में जनसभा में उपस्थित हजारों के सामने सिर झुकाकर कहा कि मैं मैं आपकी उम्मीदों पर खड़ा करूंगा और आपकी समस्याओं का हल करने के लिए लगा रहूंगा इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीयअध्यक्ष अखिलेश यादव ने जनता से अपील की कि वह साइकिल का बटन दबाकर नारायण दास अहिरवार को भारी मतों से विजई बनाएं
इस अवसर पर जालौन जिला अध्यक्ष दीपराज गुर्जर पूर्व मंत्री हरिओम उपाध्याय पूर्व गरौठा विधायक दीप नारायण यादव कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष धीरेंद्र शुक्ला आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष बिना चौरसिया पूर्व विधायक कप्तान सिंह राजपूत पूर्व विधायक जयशंकर वर्मा पूर्व विधायक माधौगढ़ क्षेत्र शिवराम कुशवाहा , कालपी क्षेत्र से कांग्रेस के पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह सरसेला , जालौन पूर्व जिलाध्यक्ष वीरपाल सिंह दादी यादव , पूर्व जिला अध्यक्ष चौ० विष्णु पाल सिंह गुर्जर उर्फ नन्नू राजा , जिला पूर्व उपाध्यक्ष लाखनसिंह कुशवाहा, पूर्व उपाध्यक्ष नत्थू सिंह कुशवाहा,पूर्व सपा जिला अध्यक्ष झांसी संत सिंह सिरसा पूर्व जिला अध्यक्ष धीरज सिंह यादव राघवेंद्र सिंह आमखेड़ा प्रांतीय नेता प्रदीप दीक्षित भोगनीपुर से पूर्व मंत्री लखन सिंह यादव पूर्व जिला अध्यक्ष कानपुर देहात वीर सेन यादव जिला अध्यक्ष बबलू राजा महेश द्विवेदी सर राघव अग्निहोत्री जमालुद्दीन पप्पू महेश विश्वकर्मा परमात्मा शरण फौजी समर सिंह गुड्डू बृजभूषण कुशवाहा दिलीप यादव चंद्रपाल सिंह रूरा जनसभा की अध्यक्षता दीपराज गुर्जर संचालन वीरपाल सिंह यादव , कोंच इशरार मंसूरी छोटूटागर, जालौन समाजवादी पार्टी व इन्डिया गठवन्धन अन्य नेता मौजूद रहे इस अवसर पर पूर्व सांसद सांसद एवं पूर्व दसवीं सुंदरी फूलन देवी की बहन सपा नेत्री रुक्मिणी देवी एवं आम आदमी पार्टी की नेत्री दीप सीखने भी अपने विचार व्यक्त किया।
