{“_id”:”67311775c1d711ecb40c15ba”,”slug”:”thousands-of-liters-of-water-is-getting-wasted-due-to-leakage-road-is-destroyed-orai-news-c-224-1-ori1005-122000-2024-11-11″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Jalaun News: लीकेज से हजारों लीटर पानी हो रहा बर्बाद, सड़क हुई ध्वस्त”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

उरई। शहर में कई जगहों पर जल संस्थान की लाइन में लीकेज है। इससे रोजाना हजारों लीटर पानी बर्बाद हो रहा है। इन लीकेज से बह रहा पानी भरने से सड़कें क्षतिग्रस्त हो रही हैं। लीकेज की सबसे बड़ी समस्या मुख्य मार्गाें पर है, जिनका जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे हैं। शहर में एक दो नहीं दर्जनों जगह पर लीकेज की समस्या है। इन जगहों पर जलसंस्थान के जिम्मेदार और उनके कर्मचारी नहीं पहुंच पाते हैं।

सीन-1

शहर के बस स्टैंड के पास एसआर स्कूल के सामने महीनों से सड़क किनारे लीकेज है। लीकेज इतना बड़ा है कि हर घंटे हजारों लीटर पानी बहकर बर्बाद हो रहा है। लीकेज से पानी नाले में जाने के अलावा सड़क पर भर रहा है। इससे सड़क का आधा हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। लोगों ने बताया कि आसपास कई जगह पर लीकेज की समस्या है। लेकिन कोई सही करने नहीं आता है।

सीन-2

शहर के पीली कोठी इंडियन बैंक के ठीक बगल में करीब दो महीने से दो जगहों पर लीकेज की समस्या बनी है। यह पाइप लाइन भी सड़क के ठीक बगल में हैं। लीकेज होने से इस सड़क का आधा हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है। आसपास कई गलियों में निजी लाइन घरों के लिए निकली हुई हैं। उनमें भी लीकेज है। उनका भी पानी सड़क व नाली में बह रहा है। लोगों ने बताया कि बड़े वाहन गुजरने से ये लाइन में लीकेज हो जाते हैं।

वर्जन-

शहर में कुछ जगह पर लीकेज होने की जानकारी मिली है। कर्मचारी भेजकर लीकेज सही कराए जाएंगे। -श्याम बहादुर, जेई, जल संस्थान



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें