कालपी। मुख्य बाजार स्थित चौकी के सामने कन्फेक्शनरी की दुकान में चोरों ने ताला तोड़कर हजारों की नकदी पार कर दी। शनिवार सुबह जब दुकानदार से टूटा ताला देखा तो उसके होश उड़ गए। पुलिस जांच में जुटी है। दुकानदार का कहना है कि चोर नकदी समेत करीब पचास हजार का सामान ले गए हैं।

loader

Trending Videos

कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मिर्जा मंडी निवासी फहीम अंसारी नगर के मुख्य बाजार टरननगंज चौकी के सामने कन्फेक्शनरी की दुकान किए हुए हैं। रात 9 बजे के बाद वह दुकान बंद करके घर पर चले गए। सुबह जब वह दुकान पर पहुंचे तो दुकान के ऊपर लगी हुई टिनशेड उखड़ी हुई थी। अंदर देखा तो गोलक में रखे करीब 12 हजार रुपये व कीमती सामान गायब था।

उन्होंने बताया कि चोरों ने करीब 50 हजार का सामान पार कर दिया है। दुकानदार ने व्यापारियों के साथ कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी है। कोतवाल अजय ब्रह्म तिवारी का कहना है कि जांच की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *