{“_id”:”672e5f8a2137ffc4210814c7″,”slug”:”thousands-stolen-from-amins-closed-house-orai-news-c-224-1-ori1005-121927-2024-11-09″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Jalaun News: अमीन के बंद घर से हजारों की चोरी”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
कोंच। गुरुवार की रात चोरों ने बोहरा गांव में सूने के ताले तोड़कर घर में घुस गए और नकदी पार कर दी। कैलिया पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की है।
कोंच तहसील में तैनात कलेक्शन अमीन चंद्रप्रकाश गुप्ता का पैतृक घर कैलिया थाना क्षेत्र के बोहरा गांव में है। फिलहाल वह कस्बे मालवीय नगर मोहल्ले में परिजनों संग किराये रहते हैं।
गुरुवार शाम अमीन बोहरा गांव से अपने कोंच वाले मकान में आ गया था। गांव स्थित मकान के पीछे से चोर छत पर चढ़ गए और आंगन में उतर गए। चोरों ने कमरों के ताले तोड़कर अलमारी में रखे 20 हजार रुपये व चांदी के 3 सिक्के चोरी कर ले गए।
चोरों ने चंद्रप्रकाश के घर के मेन गेट और घर के ही एक हिस्से में रहने वाले भाई राकेश के कमरे की कुंडी लगा दी थी।
सुबह राकेश ने अपने कमरे की कुंडी लगी देखी तो वह दूसरे रास्ते से बाहर आए और जब भाई के हिस्से के कमरों के ताले टूटे देखे उनके होश उड़ गए। जिससे चोरी की घटना का पता चल सका। चंद्रप्रकाश ने बताया कि सोने चांदी के आभूषण वह अपने साथ कोंच में रखे थे, जिससे चोरी की बड़ी घटना बच गई।
घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने पुलिस बल के साथ मौका मुआयना कर चोरों को जल्द पकड़ लेने का दावा किया है।
