threat of flood in Uttang and Chambal riverside villages in Agra

खेतों और घरों में भरा बाढ़ का पानी
– फोटो : संवाद

विस्तार


उत्तर प्रदेश के आगरा में पिनाहट क्षेत्र में राजस्थान से उटंगन नदी में छोड़े गए पानी से चारों तरफ तवाई का मंजर दिख रहा है। पिनाहट और फतेहाबाद क्षेत्र से बीच होकर गुजरी नदी के दोनों तरफ के करीब चार दर्जन से अधिक गांव में बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं। तटवर्ती इलाकों के गांव के किसानों की खेती में पांच से छह फीट तक पानी भरा हुआ है। 

Trending Videos

गांव के रास्ते जलमग्न होकर बंद हो गए हैं। ग्रामीणों को अपनी रात जाग कर गुजारनी पड़ रही है। अन्नदाता की हजारों बीघा फसल बर्बाद हो गई है। नदी में उफान पानी कम नही होने पर शनिवार को पुलिस प्रशासन के अधिकारियों द्वारा गांव-गांव पहुंचकर नदी से दूर रहने की चेतावनी दी गई। 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें