{“_id”:”66b14c747ad32643660e34a4″,”slug”:”threat-to-make-obscene-photo-of-girl-viral-orai-news-c-224-1-ori1001-118151-2024-08-06″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Jalaun News: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
Updated Tue, 06 Aug 2024 03:34 AM IST

कोंच। युवती ने मोहल्ले में ही रहने वाले युवक पर शादी का झांसा देकर कई बार दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि शादी के लिए कहने पर इंकार कर अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी दी। पीड़िता ने कोतवाली पुलिस से मामले की शिकायत की है।
कस्बे के एक मोहल्ला निवासी एक युवती ने सोमवार को कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। बताया कि माता-पिता की मृत्यु होने के बाद से वह बाबा दादी के साथ रहती है। मोहल्ले के ही एक गैर बिरादरी के युवक का उसके घर आना जाना था। युवक की मां घर आकर कहती थी कि एक दिन उसे अपने घर की बहू बना लेगी। कुछ दिन बाद 12 मार्च 2021 को उक्त युवक उसके घर आया और अकेला पाकर साथ दुष्कर्म किया।
आरोप लगाया कि इस दौरान उसका अश्लील वीडियो भी बना लिया। इसके बाद अश्लील फोटो वायरल कर देने की धमकी देकर कई बार युवक ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। 12 जुलाई को जब उसने शादी की बात कही तो युवक व उसकी मां ने जातिसूचक गालियां दीं और जान से मारने की धमकी देकर भगा दिया। मामले को लेकर पीड़ित युवती ने पुलिस से कार्रवाई किए जाने की मांग की है। सीओ अर्चना सिंह ने बताया कि प्रेम प्रसंग है। लेकिन युवती ने तहरीर दी है, जिस पर जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
