{“_id”:”66d621fc0ab1d9828307d304″,”slug”:”threatened-to-make-her-video-viral-orai-news-c-224-1-ori1001-119213-2024-09-03″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Jalaun News: वीडियो वायरल करने की धमकी देकर किशोरी से दुष्कर्म”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
Updated Tue, 03 Sep 2024 02:07 AM IST

कोंच (जालौन)। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर युवक ने किशोरी से दुष्कर्म किया। किशोरी ने जब परिजनों को बताया तो घर में सभी लोग सन्न रह गए। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
नदीगांव थाना क्षेत्र की रहने वाली पीड़िता 15 वर्षीय किशोरी ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि स्कूल आते-जाते समय ग्राम भकरौल निवासी नीरज जाटव उससे छेड़छाड़ करता था। जब उसने विरोध किया तो आरोपी ने उसके भाई को जान से मारने की धमकी दी और 17 फरवरी 2024 को नदीगांव के जंगल में ले जाकर दुष्कर्म किया। साथ ही मोबाइल से उसका वीडियो बना लिया।
किशोरी ने पुलिस को आरोप लगाते हुए बताया कि वीडियो वायरल करने की धमकी देकर इसके बाद नीरज ने कई बार दुष्कर्म किया। लेकिन लोक लाज के डर से उसने किसी को कुछ नहीं बताया। उक्त मामले को लेकर सोमवार को पुलिस ने आरोपी नीरज के विरुद्ध पॉक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली है। सीओ कोंच अर्चना सिंह का कहना है कि तहरीर मिलते ही आरोपी के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। पीड़ित किशोरी को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए भेजा गया है। मामले की विवेचना इंस्पेक्टर कोंच को दी गई है।
