Three Amrit Bharat trains from Chandigarh to Varanasi Gorakhpur to Mumbai Howrah to Delhi will run via lucknow

यूपी को तीन और अमृत भारत की सौगात
– फोटो : अमर उजाला ग्राफिक

विस्तार


रेलवे ने यूपी को तीन और अमृत भारत की सौगात दी है। जनरल व स्लीपर क्लास में यात्रा करने वालों की सुविधा के लिए रेलवे लखनऊ के रास्ते तीन और अमृत भारत एक्सप्रेस चलाएगा। चंडीगढ़ से वाराणसी, गोरखपुर से मुंबई और हावड़ा से दिल्ली वाया लखनऊ ट्रेनें चलेंगी।

Trending Videos

अभी तीन रूटों पर अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों का संचालन हो रहा है। इसमें लखनऊ के रास्ते आनंदविहार से दरभंगा के लिए एक अमृत भारत एक्सप्रेस है। अब रेलवे बोर्ड 26 और अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनें पटरी पर उतारने जा रहा है। अफसरों के मुताबिक इनमें से तीन लखनऊ के रास्ते चलेंगी।

यात्रियों को ये सुविधाएं मिलेंगी

बिना एसी वाली अमृत भारत एक्सप्रेस आम यात्रियों के लिए डिजाइन की गई है। नई ट्रेनों में सीसीटीवी कैमरे लगे रहेंगे। टॉक-बैक सिस्टम से यात्री आपात स्थिति में सीधे लोको पायलट व ट्रेन मैनेजर से संपर्क कर सकेंगे। वैक्यूम बायो टॉयलेट, आरामदायक सीटों की सुविधा मिलेगी। 22 बोगियों वाली अमृत भारत एक्सप्रेस में 1834 यात्री सफर कर सकेंगे। ये ट्रेनें 130 किमी की रफ्तार से दौड़ेंगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *