इटावा। ऑनलाइन गेम में रुपये लगवाकर उसे हड़पने वाले तीन ठगों को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से छह मोबाइल, एक पासबुक इंडियन बैंक, छह एटीएम, दो पैन कार्ड, तीन आधार कार्ड, दो कार, 2890 रुपये बरामद किए हैं।

Trending Videos

सीओ सिटी अभय नारायण राय ने बताया कि गुरुवार सुबह कोतवाली पुलिस पक्का बाग क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इस दौरान सूचना प्राप्त हुई कि गिरोह बनाकर साइबर ठगी करने वाले तीन ठग रामलीला मैदान में खडे़ हैं। इस पर कोतवाली पुलिस ने तीन आरोपियों को रामलीला मैदान के पास से गिरफ्तार किया। वहीं एक आरोपी अंकित मिश्रा फरार हो गया। पकड़े आरोपियों पूछताछ में अपना नाम संस्कार यादव (21) निवासी मोहल्ला तकिया आजादगंज, मनन शुक्ला निवासी पुरविया टोला तलैया मैदान (23), वासू भदौरिया निवासी करनपुरा छैराहा (27) बताया।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे लोग संगठित गिरोह बनाकर ऑनलाइन गैंबलिंग एप के माध्यम से छल करके आम-जनमानस को गेम खेलने के लिए उकसाते हैं। अपने झांसे में लेकर उनके साथ ठगी करते हैं और बताया कि हम लोग मिलकर लोगों को रीयल मनी ऑनलाइन फेंटेसी गेम खिलवाते हैं। बताया कि उनका उद्देश्य डिजिटल मनी लॉन्ड्रिंग करना भी था। आरोपियों के खिलाफ बीएनएस व 66 डी आईटी एक्ट एवं 13 सार्वजनिक जुआ अधिनियम व धारा 5/9(1) दि प्रोमोशन एंड रेगुलेशन आफ आनलाइन गेमिंग एक्ट-2025 में प्राथमिकी दर्ज की गई है। बरामद करों को सीज कर दिया गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *