Three died in an accident in laharpur in Sitapur.

प्रतीकात्मक तस्वीर
– फोटो : Pixabay

विस्तार


वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें



सीतापुर जिले के लहरपुर कोतवाली क्षेत्र में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार तीन युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

क्षेत्र के लहरपुर-बिसवां मार्ग पर गांव रूढा भवनाथपुर के निकट एक बाइक पर बिना हेलमेट लगाए तीन युवक जा रहे थे। पीछे से अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। तीनों युवक गिर गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

ये भी पढ़ें – अब रेलवे स्टेशनों पर यूटीएस और क्यूआर कोड स्कैन कर बनवाएं टिकट, नहीं लगानी होगी लंबी लाइन

ये भी पढ़ें – डिफेंस कॉरिडोर के लिए 25 हजार करोड़ रुपये के करार, अभी तक 138 एमओयू हुए

जानकारी पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की तो मृतकों की पहचान क्षेत्र के गांव खानपुर सादात निवासी आजाद (18), रियाजुद्दीन (25) और सुहेल (19) के रूप में हुई। तीनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। इंस्पेक्टर मुकुल प्रकाश वर्मा ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। वहीं, वाहन की तलाश जारी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *