
वृंदावन में सीवर हादसा
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वृंदावन में सीवर हादसे ने तीन परिवारों को उजाड़ दिया। उनको जीवन भर के आंसू दे गया। इस हादसे से पहले एक व्यक्ति ने सबसे पहले टैंक में उतरने से इनकार कर दिया था, वह ऐसा नहीं करता तो शायद उसकी भी जान चली जाती। पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचे अमित गुप्ता के चचेरे भाई पंकज ने रोते हुए बोला कि मौत तो उसकी आई थी। मगर, भाई को अपने साथ ले गई।
पंकज ने बताया कि अमित उनके ताऊ का बेटा था। उन्होंने सीवर टैंक में उतरने के लिए पहले उसे ही कहा था। उन्होंने कहा था कि बाहर से मजदूर लाकर क्या करना, जो मजदूरी होगी, वह उसे दे देगा। मगर, सीवर टैंक में उतरकर पंप बाहर निकालने से उसने मना कर दिया। इस पर वह श्याम को दिहाड़ी पर लाए। उसके साथ खुद सीवर टैंक में उतरे।
