लखनऊ। सहारा सिटी होम्स निवासी अनुराग ने लोन पास कराने के नाम पर तीन लाख रुपये हड़पने का मुकदमा मड़ियांव थाने में दर्ज कराया है। इसमें अलीगंज निवासी अबू बकर, चंदन तिवारी और एक अज्ञात के खिलाफ दर्ज कराई है। अनुराग के मुताबिक, अबू बकर ने उनसे सहारा सिटी होम्स में अपना फ्लैट बेचने की बात कही थी। इसके लिए चंदन का नंबर दिया था। चंदन ने खुद को बैंककर्मी बताया था। 50 लाख का पास कराने के नाम तीन लाख रुपये हड़प लिए।
कूड़ा उठाने के विवाद में नगर निगम कर्मी को पीटा
लखनऊ। सआदतगंज के रामनगर में मंगलवार सुबह कूड़ा डालने के विवाद में राजू ने नगर निगम कर्मी राजेश की पिटाई कर दी। इससे नाराज नगर निगम के कर्मचारी अंबरगंज चौकी पहुंचे और जमकर हंगामा किया। सूचना पर पहुंचे पार्षद एहसान ने कर्मचारियों को शांत कराया। चौकी इंचार्ज आशीष बालियान के मुताबिक दोनों पक्षों में समझौता हो गया।
ई रिक्शा सवार युवक से मोबाइल लूटा
लखनऊ। टिकैतगंज निवासी सचिन की बाजारखाला चौराहे के पास फास्ट फूड की दुकान है। वह सोमवार रात डेढ़ बजे दुकान बंद कर ई रिक्शा से घर जा रहे थे। बुलाकी अड्डा तिराहे के पास पीछे से आए दो बाइक सवारों ने उनका मोबाइल लूट लिया। उन्होंने थाने में तहरीर दी है।