
{“_id”:”6984d93f1e3753879e055a26″,”slug”:”three-people-caught-stealing-electricity-from-smart-meters-etawah-news-c-216-1-etw1002-137346-2026-02-05″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Etawah News: स्मार्ट मीटर से बिजली चोरी करने वाले तीन पकड़े”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

जसवंतनगर। विद्युत निगम ने स्मार्ट मीटरों की जांच के दौरान बिजली चोरी करते हुए तीन लोगों को पकड़ा है। तीनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। एसडीओ आनंद पाल सिंह ने गुरुवार को लुधपुरा क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया। टीम ने कुल 50 कनेक्शनों को चेक किया। इस जांच में अंजू देवी, धनबंत्री और आशीष कुमार नामक उपभोक्ताओं के घरों में स्मार्ट मीटर से छेड़छाड़ कर बिजली चोरी करने की गंभीर अनियमितता पाई गई। एसडीओ ने बताया कि टैंपरिंग करके मीटर से बिजली चोरी की जा रही रही थी।