मैनपुरी। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल का दो दिवसीय प्रांतीय अधिवेशन और त्रिवार्षिक चुनाव कार्यक्रम आगरा के अग्रवन मैरिज हाल में 8 और 9 सितंबर को हुआ। प्रांतीय कार्यकारिणी में मैनपुरी के तीन चेहरों को शामिल किया गया है। इसमें रामबाबू कुशवाह वरिष्ठ प्रांतीय उपाध्यक्ष, आलोक गुप्ता प्रांतीय मंत्री और सुधीर गुप्ता को मिली प्रांतीय संगठन मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई।
दो दिवसीय कार्यक्रम से वापस लौटे नगर अध्यक्ष धीरू राठौर ने जानकारी देते हुए बताया कि दो दिवसीय अधिवेशन में व्यापारी प्रतिनिधियों ने उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद बिहारी मिश्र को सर्वसम्मति से 2024 – 2027 के अगले सत्र के लिये एकबार फिर से प्रदेश अध्यक्ष चुन लिया। वहीं मैनपुरी जिले का प्रतिनिधित्व कर रहे वरिष्ठ व्यापारी नेता रामबाबू कुशवाह को वरिष्ठ प्रांतीय उपाध्यक्ष , पूर्व चैयरमेन आलोक गुप्ता को प्रांतीय मंत्री और किशनी के सुधीर कुमार गुप्ता को प्रांतीय संगठन मंत्री चुना गया।
अधिवेशन में मैनपुरी व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष धीरू राठौर, नगर अध्यक्ष नीरज बैजल, जिला कोषाध्यक्ष राजेश कुमार गुप्ता , युवा जिलाध्यक्ष आशू गौर, अहिवरन सिंह राजपूत आदि शामिल रहे।
