
{“_id”:”698f8c3841b4d344f107c57b”,”slug”:”three-people-have-been-booked-for-fighting-in-a-park-jhansi-news-c-11-1-jhs1019-739547-2026-02-14″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Jhansi News: पार्क में मारपीट करने पर तीन के खिलाफ मामला दर्ज”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

झांसी। सीपरी बाजार के चमनगंज स्थित प्रेम नारायण तिवारी पार्क में मारपीट और तोड़फोड़ करने के आरोप में तीन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। शिवाजी नगर निवासी अजीत तिवारी ने पुलिस को बताया कि उक्त पार्क में 8 फरवरी की रात करीब 10:45 बजे दो युवक शराब पीकर पहुंचे। वहां मौजूद गार्ड ने जब उनको ऐसा करने से रोका तब आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। गार्ड से मारपीट करने के साथ ही उनको जान से मार देने की धमकी दी। बीच-बचाव करने पहुंचे माली को भी पीट दिया। पुलिस ने विकास उर्फ एलिस, अजय राजपूत समेत एक अन्य अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। ब्यूरो