{“_id”:”6775893483ddb59b90003754″,”slug”:”three-people-in-a-car-beat-up-the-store-manager-mathura-news-c-369-1-mt11004-123056-2025-01-01″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”दुस्साहस: कार सवारों की ऐसी दबंगई, स्टोर प्रबंधक को जमकर पीटा; मुकदमा हुआ दर्ज”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
Fir demo – फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
वृंदावन के रमणरेती मार्ग स्थित बेल्जन बाफल स्टोर पर कार सवार तीन लोगों ने प्रबंधक और कर्मचारियों के साथ मारपीट कर दी। स्टोर में तोड़फोड़ करने के बाद जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। घटना सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गई है। प्रबंधक ने कोतवाली में अज्ञात लोगों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई है।
Trending Videos
मथुरा के आनंदपुरी निवासी विवेक कुमार बाफल स्टोर में प्रबंधक हैं। दर्ज कराई एफआईआर में बताया कि 29 दिसंबर की रात वह सहकर्मी रोहित के साथ स्टोर पर मौजूद थे, तभी रात के 11.30 बजे तीन अज्ञात व्यक्ति काले रंग की कार से स्टोर पर आए तथा काउंटर पर रखे बाफल बनाने के पाउडर को बिना बताए ले जाने लगे। जब उन्हें रोका तो वह मारपीट करने लगे।
तीनों आरोपियों ने स्टोर के कंप्यूटर सिस्टम, फोन, मेज, कुर्सी और अन्य इलेक्ट्राॅनिक सामान को तोड़ दिया। कोतवाली प्रभारी रवि त्यागी ने बताया कि स्टोर मैनेजर की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। सीसीटीवी से मिली वीडियो से लोगों की पहचान की जा रही है।