{“_id”:”66f2f91da9082975af0d233a”,”slug”:”three-people-including-cmos-cook-got-malaria-kasganj-news-c-175-1-sagr1032-121378-2024-09-24″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Agra News: सीएमओ के रसोइया सहित तीन को मलेरिया”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Tue, 24 Sep 2024 11:08 PM IST

कासगंज। जिले में बारिश के बाद संक्रामक रोगों का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है। सीएमओ के रसोइया सहित तीन लोग मलेरिया की चपेट में आ गए। वहीं जिला अस्पताल पहुंचे तीन मरीजों में टाइफाइड की पुष्टि हुई। अस्पताल में मरीजों की भीड़ के कारण उन्हें अपनी बारी के लिए घंटों इंतजार करना पड़ा। जिलें में पिछले सप्ताह हुई अतिवृष्टि के कारण जगह-जगह भरा पानी अभी पूरी तरह से नहीं निकल सका है। खेत, खाली प्लाटों, गलियों, आदि में पानी जमा है। इसमें मच्छरों ने डेरा डाल रखा है। इसका असर लोगों की सेहत पर पड़ रहा है। जिला अस्पताल में मंगलवार को भी मरीजों की सुबह से ही भीड़ लगी रही। 1472 नए मरीज के अलावा 350 पुराने मरीज अस्पताल पहुंचे। बुखार के 286 मरीज आए। इन मरीजों की लक्षण के आधार पर जांच की गई। जांच में सीएमओ के रसोइया रजनीश, नमैनी निवासी रामानुज, मोहल्ला नवाब निवासी मोहम्मद कैफ में मलेरिया की पुष्टि हुई। इसके अलावा तीन मरीज टाइफाइड के निकले। इसके अलावा सांस के 335 तथा डायरिया के 118 मरीज आए। सर्दी, खांसी, जोड़ों में दर्द, आंखों में जलन, चर्म रोग सहित अन्य बीमारियों के मरीज भी अस्पताल पहुंचे।
