{“_id”:”69b2fc695b31512cab0b15c7″,”slug”:”three-people-including-two-women-consumed-poison-and-were-admitted-to-hospital-etawah-news-c-216-1-etw1005-139150-2026-03-12″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Etawah News: दो महिलाओं समेत तीन ने खाया जहर, भर्ती”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

इकदिल। क्षेत्र में गृहक्लेश से तंग आकर दो महिलाओं समेत तीन ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। गांव दौलतपुर के रहने वाले राजकुमार की पत्नी हरदेवी (38) ने गुरुवार सुबह पति से विवाद के चलते जहरीला पदार्थ खा लिया। दूसरी महिला गांव पिलखर निवासी बंगाली बाबू की बेटी शालू (30) ने भी किसी बात को लेकर जहरीला पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ते देख महिला की चचेरी बहन रिया ने अस्पताल में भर्ती कराया। इसी क्षेत्र के गांव इंधौआ में रहने वाले शिव कुमार के बेटे कपिल (28) ने गुरुवार दोपहर में किसी बात से क्षुब्ध होकर जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे बेहोशी की हालात में जिला अस्पताल ले गए। यहां उनकी हालत स्थिर बनी हुई थी।
