Three send to jail for playing objectionable song during pran pratishtha in Lucknow.

डीजे पर आपत्तिजनक गाना बजाकर डांस करने के मामले में गिरफ्तार आरोपी।
– फोटो : amar ujala

विस्तार


राजधानी लखनऊ के हजरतगंज चौराहे के पास सोमवार रात प्राण प्रतिष्ठा समारोह के जश्न के दौरान आपत्तिजनक गानों पर डांस हुआ। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने आयोजक व्यापारी पर नामजद एफआईआर की। उसके समेत तीन व्यापारियों को शांतिभंग के तहत गिरफ्तार किया गया। एसीपी की कोर्ट ने तीनों को सात दिन के लिए जेल भेज दिया।

हजरतगंज चौराहे के पास नरही जाने वाले तिराहे पर लगे डीजे पर दोपहर से जश्न मनाया जा रहा था। देर शाम आपत्तिजनक गाने बजाए गए, जिस पर लोग हूटिंग कर नाचते रहे। इसका वीडियो वायरल हो गया। हजरतगंज इंस्पेक्टर विक्रम सिंह ने बताया कि वीडियो को संज्ञान में लेकर डीजे बंद कराया गया।

ये भी पढ़ें – पांच लाख श्रद्धालुओं ने किए रामलला के दर्शन, भीड़ नियंत्रण के लिए CM ने खुद संभाली कमान

ये भी पढ़ें – राम मंदिर: पहले दिन पहुंचे अनुमान से ज्यादा लोग, भीड़ बढ़ने से हुई धक्का-मुक्की, कई श्रद्धालु बेहोश होकर गिरे

आयोजक व्यापारी मोहित गुप्ता पर एफआईआर दर्ज की गई। उसके अलावा व्यापारियों कुलदीप पाल व अभिषेक गुप्ता पर भी शांतिभंग के तहत कार्रवाई कर गिरफ्तार किया गया। अन्य जो भी इसमें शामिल रहे, पुलिस उनकी जानकारी जुटा रही है।

समझाने पर पुलिस पर ही उग्र हो गए

हजरतगंज चौराहे से चंद कदम की दूरी पर पूरा घटनाक्रम हुआ। यहां भारी पुलिस बल तैनात रहता है। इसके बावजूद आपत्तिजनक गाने बजाए गए। यही नहीं जब पुलिस ने मौके पर पहुंचकर समझाने का प्रयास किया तो आरोपी पुलिसवालों पर ही उग्र होकर अभद्रता करने लगे। तब पुलिस ने गिरफ्तारी की।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *